नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार की Prime जांच एजेंसियां देश की सर्वोच्च अदालत को गुमराह कर रही है। मनीष सिसोदिया जी के मामले में जब सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछा था कि डेढ़ साल हो गया कब तक जांच चलती रहेगी? तब ED ने कहा था कि 6 महीने में चार्जशीट दाखिल कर देंगे। लेकिन वो समय भी बीत गया, जांच अभी तक चल रही है, ट्रायल तो बहुत दूर चार्जशीट भी नहीं आई है।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
उन्होंने आगे कहा, CM केजरीवाल जी के मामले में 4 जून को CBI ने सुप्रीम कोर्ट के सामने कहा कि हम 3 से 4 हफ्ते में चार्जशीट दाखिल कर देंगे, हमें और जांच नहीं करनी, कोई और गिरफ्तारी नहीं करनी। लेकिन फिर भी CM केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। मतलब CBI सर्वोच्च अदालत को गुमराह कर रही थी। CM केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलनी तय थी, तभी मोदी की सरकार ने CBI को कहा कि जाओ तुरंत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करो। जांच एजेंसियों का कितना खुला दुरुपयोग हो रहा है इसका इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिल सकता।
प्रधानमंत्री जी पूरा देश देख रहा है कि आप किस दुर्भावना से काम कर रहे हैं।
और आपकी ED, CBI की इसी करवाई के खिलाफ कल INDIA गठबंधन के सभी दल संसद भवन के परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ED, CBI के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा
–@SanjayAzadSln pic.twitter.com/8pcyl361uI
— AAP (@AamAadmiParty) June 30, 2024
इसके साथ ही कहा, प्रधानमंत्री जी पूरा देश देख रहा है कि आप किस दुर्भावना से काम कर रहे हैं। और आपकी ED, CBI की इसी करवाई के खिलाफ कल INDIA गठबंधन के सभी दल संसद भवन के परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ED, CBI के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।