Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने पर कैसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल? पूर्व कोच का चौंकाने वाला खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने पर कैसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल? पूर्व कोच का चौंकाने वाला खुलासा

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैरियर के दौरान अचानक टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का घोषणा कर दिया था। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में क्या माहौल था इस पर चौंकाने वाला खुलासा किया है भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने।

पढ़ें :- रोहित शर्मा की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस लगा रहे हैं अब ये अनुमान

धोनी क्या करते हैं ये सिर्फ वही जानते हैं। धोनी को हमेशा चौंकाना वाला फैसला लेने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2014 में 33 साल की उम्र में अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।

भारतीय टीम उस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी और रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के डायरेक्टर थे। शास्त्री अब ने धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। माही ने अपना आखिरी टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच शास्त्री ने बातचीत के दौरान कहा, ‘यह हैरानी भरा था।

वह मेरे पास आया और कहा ‘मैं लड़कों से कुछ कहना चाहता हूं’। मैंने कहा क्यों नहीं। मुझे लगा कि वह ड्रॉ के बारे में कुछ कहने जा रहा है। मैं ड्रेसिंग रूम के चारों ओर सभी के चेहरे ही देख रहा था। जब धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की तो ज्यादातर खिलाड़ी सदमे में थे। धोनी इसी तरह के इंसान हैं। वो निडर और निस्वार्थ हैं।’

पढ़ें :- IPL 2024: 17 रन बचाकर यश दयाल चमके, आरसीबी को दिलाया प्लेऑफ का टिकट
Advertisement