Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: कुशीनगर में एक घर में चूहें के बिल से अचानक निकलने लगे सैकडों कोबरा सांप, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

Viral Video: कुशीनगर में एक घर में चूहें के बिल से अचानक निकलने लगे सैकडों कोबरा सांप, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक घर में चूहे बिल से अचानाक कोबरा के बच्चे निकलने लगे। घर वालों ने वन विभाग केो सूचना दी। रात की वजह से वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। अगले दिन सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने कोबरा और उसके बच्चों को पकड़ना शुरु किया। एक के बाद एक करके सांप निकलते गए घर से करीब सौ सांप निकले।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोबरा घर में चूहे के बिल से निकाले गए। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा हैं। थाना क्षेत्र के गांगरानी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में बुधवार की देर रात करीब 10 बजे चूहों के बिल से एक के बाद एक करके सौ से अधिक कोबरा के बच्चे निकले।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

जिसके बाद घर में भगदड़ मच गई और गुरुवार के दिन भी कोबरा सांप के बच्चों का बिल से निकाले जाने का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्र के गांगरानी गांव निवासी फूलबदन निषाद बुधवार की रात खाना खाकर अपने पक्के मकान के एक कमरे में सोने गए। इसी दौरान प्रकाश की रोशनी में कमरे में लगे तख्ते के पाये के समीप एक सांप दिखाई दिखा।

जिसके बाद शोर मचाते हुए वे कमरे से बाहर भाग खड़े हुए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी उनके दरवाजे पर पहुंचे। किसी व्यक्ति ने हिम्मत जुटाकर कमरे में दिखे सांप को मारने की कोशिश की लेकिन वह वहां से कहीं खिसक गया। इसके कुछ ही देर बाद कमरे में चूहों द्वारा बनाए गए बिल से एक-एक कर कई कोब सांप निकलना शुरू हो गए।

Advertisement