Hurricane Helen in Florida : अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और फ्लोरिडा में ‘हेलेन’ तूफान ने व्यापक तबाही मचाई है। तूफान ‘हेलेन’ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है। तेज हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए हैं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तूफान के कारण एक मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण वहां रह रही एक महिला, उसके एक महीने के जुड़वां बच्चे तथा एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान के दौरान तीन अग्निशमन कर्मियों की भी मौत हो गई।
पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत
फ्लोरिडा के बिग बेंड गांव में बृहस्पतिवार देर रात ‘हेलेन’ तूफान ने दस्तक दी थी। उस दौरान तूफान की अधिकतम रफ्तार 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
तूफान के कारण 15 से 26 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।