Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Verna : हुंडई ने जारी किया वरना सेडान के लिए रिकॉल, जानिए कारण 

Hyundai Verna : हुंडई ने जारी किया वरना सेडान के लिए रिकॉल, जानिए कारण 

By santosh singh 
Updated Date

Hyundai Verna: हुंडई ने भारत में अपने वरना सेडान के CVT मॉडल के लिए रिकॉल जारी किया है। इस रिकॉल से प्रभावित वाहनों के मालिकों को हुंडई सीधे सूचित कर रही है। इस रिकॉल के तहत जिन ग्राहकों को उनकी कार के वापसी की सूचना मिली है, वे अपने नजदीकी सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

क्यों रिकॉल हुई हुंडई वरना ?

हुंडई वरना CVT के लिए रिकॉल इलेक्ट्रॉनिक ऑयल पंप कंट्रोलर में एक एरर के इंस्पेक्शन और सुधार के लिए किया गया है। हुंडई इस पार्ट की जांच करेगी और इसे मुफ्त में बदलेगी और ग्राहकों को हुंडई से सूचना मिलने के बाद इसके लिए नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाने की सलाह दी जाती है।

किआ सेल्टोस में भी आई थी समस्या 

हाल ही में, किआ वाहनों के साथ भी यही समस्या पाई गई थी, जिन्हें भी रिकॉल किया गया था। किआ के मामले में, सेल्टोस की लगभग 4,300 यूनिट्स प्रभावित हुई थीं और कार निर्माता ने इस समस्या को फ्री में ठीक किया।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

कीमत और वेरिएंट्स

हुंडई वरना को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और यह EX, S, SX और SX (O) ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है। वर्ना को पेट्रोल या टर्बो पेट्रोल ट्रिम्स में खरीदा जा सकता है। इसमें मैनुअल, CVT या DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

किससे होता है मुकाबला

हुंडई वरना सेडान का भारतीय बाजार में होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्ट्स, स्कोडा स्लाविया और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से होता है। ये सभी कारें स्टैंडर्ड तौर पर एक 1.5 L पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध हैं, जबकि वर्ट्स और स्लाविया में एक 1.0L लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है।

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Advertisement