Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ‘मुझे IPL में इम्पैक्ट प्लेयर रूल पसंद नहीं…’ DC के कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा बयान, रोहित-हार्दिक भी कर चुके हैं आलोचना

‘मुझे IPL में इम्पैक्ट प्लेयर रूल पसंद नहीं…’ DC के कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा बयान, रोहित-हार्दिक भी कर चुके हैं आलोचना

By Abhimanyu 
Updated Date

Axar Patel don’t like Impact Player Rule : आईपीएल 2026 से आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो लीग में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना कर चुके हैं। ये नियम टीमों को एक अतिरिक्त खिलाड़ी को मैदान पर उतरने और बाकी खिलाड़ियों की तरह खेलने का मौका देता है। लेकिन, अक्षर पटेल का कहना है कि उन्हें ये (इम्पैक्ट प्लेयर रूल) नियम पसंद नहीं।

पढ़ें :- गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- एनओसी मिलने का कर रहे है इंतजार

आईपीएल के प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस अक्षर पटेल ने सीधे शब्दों में कहा, “मुझे यह पसंद नहीं है,” और ज़ोर देकर कहा कि यह उनके जैसे खिलाड़ियों के विकास को नुकसान पहुंचाता है। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के खिलाफ बोल चुके हैं। यह नियम टीमों को मैच के किसी भी समय प्लेइंग XI में से किसी भी खिलाड़ी की जगह, लिस्ट में शामिल पांच सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों में से किसी एक को लाने की इजाज़त देता है। इसे 2023 में शुरू किया गया था और यह कम से कम 2027 तक लागू रहेगा।

आईपीएल के प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पटेल ने (हँसते हुए) कहा, “मुझे यह नियम पसंद नहीं है, क्योंकि मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं। पहले हम इस भूमिका (बैटिंग और बॉलिंग) के लिए एक ऑलराउंडर को चुनते थे। अब टीम मैनेजमेंट किसी खास बैटर या बॉलर को चुनता है; वे कहते हैं, ‘हमें ऑलराउंडर की क्या ज़रूरत है?'” उन्होंने आगे कहा, “खुद एक ऑलराउंडर होने के नाते, मुझे यह पसंद नहीं है, लेकिन साथ ही नियम तो नियम होते हैं। हमें उनका पालन करना ही पड़ता है। लेकिन निजी तौर पर, मुझे यह पसंद नहीं है।”

इससे पहले 2024 में, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कहा था कि उन्हें यह रणनीतिक नियम पसंद नहीं है। उन्होंने कहा था कि यह भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडरों के विकास में रुकावट डालता है। इसके बाद 2025 मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा था कि टीम में किसी ऑलराउंडर को चुनना बहुत मुश्किल हो गया है, जब तक कि वह बल्ले और गेंद, दोनों से ही बराबर का अच्छा प्रदर्शन न करता हो।

पढ़ें :- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक! केएल राहुल करेंगे ओपनिंग
Advertisement