लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार प्रतिष्ठित हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है। इनमें डॉ. मीनाक्षी जैन, उज्जवल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला और सदानंदन मास्टर का नाम शामिल है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पूर्ण विश्वास है कि आपके ज्ञान, अनुभव व राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण से संसद की गरिमा बढ़ेगी, विमर्श सशक्त होगा और भारत की महानता की यात्रा को नई गति व दिशा मिलेगी।
पढ़ें :- ओडिशा के कटक में सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला जी, सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम जी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई।
प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिक श्री हर्षवर्धन श्रृंगला जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उज्ज्वल निकम जी को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई।
आप सभी…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 13, 2025
पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा
आप सभी का मनोनयन भारत की बौद्धिक प्रतिभा का वंदन है। पूर्ण विश्वास है कि आपके ज्ञान, अनुभव व राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण से संसद की गरिमा बढ़ेगी, विमर्श सशक्त होगा और भारत की महानता की यात्रा को नई गति व दिशा मिलेगी।
मा• राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा
राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिक श्री हर्षवर्धन श्रृंगला जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उज्ज्वल निकम जी को हार्दिक…— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) July 13, 2025
पढ़ें :- Nautanwa:आग़ाज फाउंडेशन के इफ्तार कार्यक्रम में उमड़ा सैकड़ों लोगों का सैलाब, अमन-चैन और तरक्की की हुई दुआ
वहीं, यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक्स पर लिखा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिकहर्षवर्धन श्रृंगला जी, सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। यह मनोनयन भारत की विचारशील परंपरा, निष्ठावान सेवा और विद्वत्ता को आदर प्रदान करने वाला है।