Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP नेताओं से कहना चाहती हूं कि अपराधियों का समर्थन करना बंद कीजिए…महिला अपराध पर बोलीं अलका लांबा

BJP नेताओं से कहना चाहती हूं कि अपराधियों का समर्थन करना बंद कीजिए…महिला अपराध पर बोलीं अलका लांबा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने रविवार को AICC मुख्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ हो रहे अपराध का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 19 जुलाई 2025 को ओडिशा के पुरी में तीन लोगों ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण किया और उसे जिंदा जला दिया। बच्ची को दिल्ली AIIMS लाया गया, जहां उस 15 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। जब हमने सवाल किया कि बच्ची को जलाने वाले कहां हैं, क्या उनकी गिरफ्तारी हुई, तो हमें बताया गया कि बच्ची को जलाने में किसी का हाथ नहीं था। ये पुलिस और सरकार की नाकामी है।

पढ़ें :- IND vs SA Final ODI: आज वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव

उन्होंने आगे कहा, मध्य प्रदेश की विधानसभा सत्र में कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद जी ने पूछा-2022 से 2024 के बीच मप्र में कितनी दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ? सरकार का जवाब आया-7,418 महिलाओं के साथ…संसद का सत्र शुरू होते ही महिला कांग्रेस ने ‘न्याय मार्च’ निकाला। हमारी मांग थी कि संसद में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात हो, लेकिन पुलिस ने मुझे नजफगढ़ थाने में 8 घंटों तक बंद करके रखा। न्याय के लिए उठती हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। ये तमाशा पूरे देश में सरेआम चल रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना के मुद्दे को भी उठाया। अलका लांबा ने कहा, प्रज्वल रेवन्ना ने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। ये सब मालूम होते हुए भी नरेंद्र मोदी जी उसके प्रचार के लिए चले गए। राहुल गांधी जी ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलवाया और 15 महीने में मास रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना को दोषी करार दे दिया गया। मैं BJP नेताओं से कहना चाहती हूं कि अपराधियों का समर्थन करना बंद कीजिए।

साथ ही कहा, महिला सुरक्षा देश में एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। इसलिए हम ‘न्याय मार्च’ लगातार जारी रखेंगे। पुलिस बल द्वारा न्याय की मांग को कुचलने की कोशिश हो रही है, लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं। महिला कांग्रेस ने तय किया है कि हम पीड़ितों को न्याय और दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे। हमारी मांग है-पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिया जाए

 

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

 

Advertisement