लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर जिले में पुवायां के एसडीएम (SDM Puwaiyan) बनाए गए आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh Rahi) ज्वाइन करने के 36 घंटे बाद ही हटा दिए गए हैं। पहले ही दिन वकीलों के बीच उठक-बैठक लगाकर वह सुर्खियों में आ गए थे। उनको राजस्व परिषद (Revenue Board ) से संबद्ध किया गया है। रिंकू सिंह राही ने 28 जुलाई की रात 11 बजे पुवायां एसडीएम (SDM Puwaiyan) का पदभार ग्रहण किया था। 29 जुलाई को वह ड्यूटी पर आए तो वकील आज्ञाराम शर्मा (Lawyer Aajgaram Sharma) के मुंशी को दीवार के पास लघुशंका करते देख उससे उठक-बैठक लगवाई थी। इसके बाद तहसील के दफ्तरों का निरीक्षण करने के बाद वह धरना दे रहे वकीलों के पास पहुंचे।
पढ़ें :- तहसील दिवस में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी की कड़ी नाराज़गी 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीओ पर कार्रवाई की चेतावनी
एसडीएम ने पांच बार लगाई थी उठक-बैठक
वकीलों ने बताया था कि तहसील परिसर में बने शौचालय बेहद गंदे हैं। ऐसे में वकील और मुंशी मजबूरन खुले में लघुशंका करते हैं। इस पर एसडीएम (SDM) ने कहा था कि तहसील के बड़े अधिकारी होने के नाते वह सफाई ठीक से न होने की जिम्मेदारी लेते हैं। इसके बाद एसडीएम (SDM) ने वकीलों के सामने कान पकड़कर पांच बार उठक-बैठक लगाई थी।
एसडीएम (SDM) की उठक-बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। शासन स्तर से भी मामले का संज्ञान लेकर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद रिंकू सिंह राही को एसडीएम (SDM) पद से हटाकर राजस्व परिषद लखनऊ (Revenue Board Lucknow) से संबद्ध कर दिया गया है।
रिंकू सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया
पढ़ें :- नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे
रिंकू सिंह राही (Rinku Singh Rahi) ने तबादले की पुष्टि करते हुए कहा कि तहसील में सफाई की जिम्मेदारी एसडीएम (SDM) की नहीं होती है। इसके अलावा उनका ज्वाइनिंग के बाद पहला दिन था। ऐसे में उनकी गलती न होने के बाद भी उन्होंने समाज को एक संदेश भेजने का प्रयास दिया था कि गलती होने पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए। तबादला एक प्रक्रिया है, सरकार जहां भेजेगी, वहां काम करेंगे।