Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Awards 2022: सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज हुआ एक और बड़ा रिकॉर्ड, साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर

ICC Awards 2022: सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज हुआ एक और बड़ा रिकॉर्ड, साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर

By शिव मौर्या 
Updated Date

ICC Awards 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। टी20 क्रिकेट में उनका बल्ला खूब चलता है। अब आईसीसी ने साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)  को चुना है।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे।

वह एक साल के अंदर टी20 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इस साल सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)  के बल्ले से 68 छक्के निकले हैं। एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए।

 

पढ़ें :- Suryakumar Yadav : दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर, सूर्या की हो रही वापसी!
Advertisement