Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Test Rankings : टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, जानें कौन किस पायदान पर?

ICC Test Rankings : टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, जानें कौन किस पायदान पर?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आईसीसी (ICC) ने पुरुष क्रिकेट की ताजा खिलाड़ी रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Fast bowler Jasprit Bumrah) और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने वाले बावुमा टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

पढ़ें :- 147 साल के टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने वेलिंग्टन में कर दिखाया जो कभी न हुआ, इस कारनामे से हिली दुनिया

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant), शुभमन गिल (Shubman Gill) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने भी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार किया है। पंत छठे, गिल सातवें और जायसवाल नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह भारत के तीन बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट पहले दो स्थानों पर बने हुए हैं। ताजा रैंकिंग में टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भी कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। इंग्लैंड के बेन डकेट, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट और टॉम बैंटन ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

Advertisement