IDBI Bank Bharti 2024: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती चल रही है. रजिस्ट्रेशन काफी दिनों से हो रहे हैं और कुछ ही दिनों में अप्लाई करने की लास्ट डेट आ जाएगी. आपको बता दें, इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 500 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (Junior Assistant Manager) के पद भरे जाएंगे. आवेदन 12 फरवरी से हो रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट है.
पढ़ें :- न्यूटन महान 'पायलट', गेहूं को धान, तापमान को दबाव और कर्नाटक विधानसभा को ओडिशा की बताकर छापा,ओडिशा की सरकारी किताब में रिकॉर्ड 1678 गलतियां
आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. इसके लिए कैंडिडेट्स को आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – idbibank.in. यहीं से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं.
इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Graduation from University) किया हो. इसके साथ ही उन्हें रीजनल लैंग्वेज की भी जानकारी होनी चाहिए.
आयु सीमा
अगर आयु सीमा की बात करें तो इन वैकेंसी के लिए एज लिमिट 20 से 25 साल है. इसके साथ ही आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट को कंप्यूटर की जानकारी हो.
सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. पहले ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा और इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा. आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडे्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 200 रुपये है.
पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी
परीक्षा का आयोजन 17 मार्च के दिन किया जाएगा. इस बारे में कोई भी अपडेट या लेटेस्ट जानकारी पाने क लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.