Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में 30 सीटें और आती तो पीएम मोदी सत्ता से बाहर होते, वे हैं झूठों के सरदार : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में 30 सीटें और आती तो पीएम मोदी सत्ता से बाहर होते, वे हैं झूठों के सरदार : मल्लिकार्जुन खरगे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस शुक्रवार को ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय महासम्मेलन (Bhagidari Nyay Mahasammelan) का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों और दलितों के लिए लड़ते हैं। अगर लोकसभा चुनाव में 30 सीटें और आतीं तो हम सत्ता में होते।

पढ़ें :- Grooming Gang Scandal : 13 साल उम्र, 3 साल में 700 लोगों ने किया रेप, ब्रिटिश संसद का दावा ज्यादातर आरोपी पाकिस्तानी मूल के

पीएम मोदी (PM Modi)  पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि ‘वे झूठों के सरदार हैं। झूठ बोलने का ही उनका काम है। दो करोड़ नौकरी देंगे, झूठ बोले। काला धन देश में लाकर पैसे दूंगा, वो भी झूठ बोले। एमएसपी को लेकर झूठ बोले। ओबीसी वर्ग की आय बढ़ाने को लेकर भी झूठ बोले। हर चीज पीएम मोदी (PM Modi) झूठ बोलते हैं। अपने जीवन में खासकर संसद में वो झूठ बोलते हैं। आप लोगों को समझना चाहिए, ये देश को गुमराह कर रहे हैं।

पढ़ें :- Teacher Recruitment Scam : अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

खरगे ने कहा कि ‘जो प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं, वो देश का कभी भला नहीं कर सकते। आरएसएस और भाजपा जहर जैसे हैं, अगर आप इस जहर को चख लेते हैं तो आपका सफाया तय है। हमें एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। ये लोग आपको बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको एकजुट होना पड़ेगा। इस देश को कांग्रेस ने जो दिया है, उससे कोई इनकार नहीं कर सकता।’ खरगे ने कहा कि ‘ओबीसी की जाति जनगणना होनी चाहिए, ये कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी ने दिखाई। इसलिए हम सभी को राहुल गांधी का साथ देना है। राहुल गांधी पिछड़ों-वंचितों का साथ देते हैं, उनका समर्थन करते हैं, उनके हक के लिए लड़तें हैं। ऐसे में आपको उनका साथ देना ही चाहिए।’

SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरा, पिछड़े, संघ-भाजपा गरीबों को खत्म करना चाहते हैं

खरगे ने कहा कि ‘अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 25 बार ये कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया, लेकिन नरेंद्र मोदी जवाब नहीं दे रहे हैं। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ही चुनाव आयोग का नया नोटिफिकेशन आया है कि एसआईआर सिर्फ बिहार में नहीं, पूरे देश में किया जाएगा। ये गरीबों को खत्म करना चाहते हैं, पिछड़े, दलितों और महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देने के लिए संघ-भाजपा तैयार नहीं थी।

Advertisement