Fungal Infection: कई लोगो को आपने देखा या सुना होगा कि बारिश के मौसम में उनके पैरों ,हाथों या चेहरे पर फंगल इंफेक्शन हो जाता है। कुछ लोगो के पैरों की उंगलियां बुरी तरह से खराब हो जाती हैं। फंगल इंफेक्शन में खुजली होती है। इससे बचने के लिए सबसे पहले तो त्वचा को साफ और सूखा रखें। नहाने के बाद आप अपनी त्वचा को सुखा लें।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
खासकर पैर की उंगलियों के बीच या अंडरआर्म्स और कमर के बीच के हिस्से को सुखाकर रखें। जब भी नहाएं अच्छे तरीके स नहाएं। नहाने के बाद अच्छे तरीके से सुखाने के बाद एंटीफंगल टैल्कम पाउडर लगा लें।
इसे लगाने से फंगल ग्रोथ रोकने में मदद मिलती है। इस मौसम में भीगे कपड़े न पहनें। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनें। अगर बरसात में कपड़े गीले हो गए तो उसे तुरंत बदल लें नहीं तो इसे तबीयत खराब हो जाएगी। इस मौसम में ढीले और लूज या सूती कपड़े पहने।
ऐसे कपड़े पहने से पसीना कम आएगी और सफोकेशन भी नहीं होगा। इस मौसम में टाइट कपड़े पहनने से बचें। इससे फंगल ग्रोथ नहीं होगा। इस मौसम में पैर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे फंगल इंफेक्शन का ग्रोथ कम होता है। पैर साफ करने के बाद पैर को जरूर सुखाएं। खासकर पैर की उंगलियों के बीच साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। जूतों में एंटीफंगल स्प्रे या पाउडर का इस्तेमाल करें। इससे फंगल इंफेक्शन का ग्रोथ कम हो जाता है।