Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अगर पीएम मोदी, महात्मा गांधी जी को नहीं जानते, तो उन्हें संविधान के बारे में भी नहीं होगा पता: खड़गे

अगर पीएम मोदी, महात्मा गांधी जी को नहीं जानते, तो उन्हें संविधान के बारे में भी नहीं होगा पता: खड़गे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने गुरुवार को पार्टी में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बताया कि उन्हें महात्मा गांधी जी (Mahatma Gandhi Ji) के बारे में ‘गांधी’ फिल्म देखकर पता चला। मुझे इस बात पर हंसी आती है, शायद नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के बारे में कभी नहीं पढ़ा। महात्मा गांधी जी को पूरी दुनिया जानती है, दुनिया की अलग-अलग जगहों पर उनके स्टैच्यू हैं। अगर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) , महात्मा गांधी जी (Mahatma Gandhi Ji) के बारे में नहीं जानते, तो उन्हें संविधान के बारे में भी पता नहीं होगा।

पढ़ें :- गरबा पंडाल से नाबालिग लड़की को खींचकर पीटा, थप्पड़ मारने का Video वायरल: मुस्लिम युवक गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप

खड़गे  ने कहा कि महात्मा गांधी जी अहिंसा पर विश्वास करते थे, उन्होंने कभी किसी से नफरत नहीं की, लेकिन नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत की बातें करते हैं। उनकी हर बात में नफरत झलकती है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग जैसे मुद्दों को बढ़ावा दिया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर काम करती है। जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी चेयरपर्सन थीं, तब हम गरीबों के लिए ऐसी योजनाएं लेकर आए, जिनसे गरीबों का फायदा हुआ। लेकिन नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग जैसे मुद्दों को बढ़ावा दिया। हमने इन्हीं मुद्दों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसमें जनता का पूरा समर्थन मिला। इसलिए मैं अपने सभी साथियों को बधाई देता हूं, जो निडर होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हैं।

नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान 421 बार मंदिर-मस्जिद और समाज  बांटने की बात की, चुनाव आयोग ने  नहीं की कोई कार्रवाई

खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने 15 दिन के भाषण में 232 बार कांग्रेस का नाम लिया। 758 बार ‘मोदी’ शब्द का इस्तेमाल किया। 573 बार INDIA गठबंधन और विपक्ष की बात की,लेकिन महंगाई, बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान 421 बार मंदिर-मस्जिद और समाज को बांटने की बात की। उन्होंने 224 बार मुस्लिम, माइनॉरिटी जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। लेकिन चुनाव आयोग ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की।

बाबासाहेब अंबेडकर ने कहा था कि धर्म में भक्ति आत्मा के मुक्ति का मार्ग  है, लेकिन राजनीति में भक्ति या नायक पूजा पतन का निश्चित रास्ता है

पढ़ें :- मुख्यमंत्री नहीं, गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत भूमिका में दिखे योगी: माथे पर तिलक, नाथपंथ का ​परिधान, सीएम ने की दो घंटे तक विशेष पूजा

बाबासाहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा के आखिरी भाषण में एक बात कही थी कि धर्म में भक्ति आत्मा के मुक्ति का मार्ग हो सकता है, लेकिन राजनीति में भक्ति या नायक पूजा पतन का निश्चित रास्ता है। जो आखिकार तानाशाही पर खत्म होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को भगवान का अवतार मानते हैं। BJP के नेता भी उन्हें भगवान का स्वरूप बता रहे हैं।

Advertisement