संभल । यूपी (UP) के संभल जिले (Sambhal) में सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) ने होली पर्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है। जबकि होली साल में 1 बार आती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
#VideoViral : CO संभल अनुज चौधरी, बोले- जुमा साल में 52 बार आता है। होली साल में 1 बार आती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें। pic.twitter.com/c7OU12vJpG
— santosh singh (@SantoshGaharwar) March 6, 2025
अनुज ने कहा कि मेरा सीधा साफ-साफ ये कहना है कि जुम्मा साल में बावन बार आता है, होली साल में एक बार आती है, मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वो उस दिन ना निकले घर से, अगर निकले तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए कि भाई सब एक जैसे हैं। रंग तो रंग है। जिस तरह पूरे साल इंतजार करता है मुस्लिम पक्ष ईद का, इसी तरह से होली का भी इंतजार हिंदू पक्ष करता है। होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है कहकर मनाई जाती है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उन्होंने कहा कि ईद में भी लोग सेवईयां बनाते हैं, गले मिलते हैं। एक दुसरे के यहां जाते हैं। दोनों पक्ष हिंदू मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें। अनावश्यक किसी पर रंग न डालें। अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उसपर भी न डालें। सीओ के इस बयान पर राजनीतिक बवाल मचा तो प्रशासन ने भी सफाई दी है कि उन्होंने ये शांति व्यवस्था बनाने के लिए ऐसा बयान दिया है।