Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा…‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचने से पहले बोले राहुल गांधी

जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा…‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचने से पहले बोले राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ​पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसको लेकर बीते दिनों उन्होंने कोटा और देहरादून में छात्रों को संबोधित किया था। इसके बाद वो प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करेंगे। इस रैली में छात्रों से जुड़ने की उन्होंने अपील की है। साथ ही कहा, अब बहाने नहीं चलेंगे-जवाबदेही लीजिए, या कुर्सी छोड़िए।

पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।” कोटा के बाद, देहरादून के बाद अब ‘छात्रों की गूंज’ प्रयागराज पहुंच रही है। यह वो शहर है जहां लाखों नौजवान सालों से तैयारी कर रहे हैं-फ़ॉर्म भरते हैं, फीस देते हैं, और इंतज़ार करते रहते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, पेपर लीक ने उनका आज छीना। रुकी हुई भर्तियों ने उनका कल। और अभी कुछ दिन पहले, दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियां और पैलेट चलाए गए-सिर्फ़ इसलिए कि उन्होंने अपने हक़ की बात की। हम उनकी आवाज़ उठाते रहेंगे और उन्हें इंसाफ़ दिलाकर रहेंगे। अब बहाने नहीं चलेंगे-जवाबदेही लीजिए, या कुर्सी छोड़िए। 8 अगस्त-प्रयागराज में मिलते हैं।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- यूपी में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, बीजेपी की तानाशाही से नहीं दबेगी विपक्ष की आवाज
Advertisement