लखनऊ। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि अगर आधुनिकीकरण नहीं हुआ तो पुलिस फोर्स पिछड़ जाएगी। जिसका कानून के राज पर खतरनाक असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने डीजी कांफ्रेंस (DG Conference) में स्मार्ट पुलिसिंग (Smart Policing) के जो सूत्र बताए थे, हमें उनका अनुसरण करना है। पुलिस को मॉडर्न होने के साथ मोबाइल होना पड़ेगा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
लखनऊ में यूपी-112 द्वितीय चरण के अंतर्गत उच्चीकृत पीआरवी के फ्लैग ऑफ एवं वातानुकूलित हेलमेट वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/5RK4dng5nc
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 27, 2024
अलर्ट के साथ अकाउंटेबिल, रिलायबल के साथ रिस्पांसिबल और टेक्नोसेवी होने के साथ फिजिकली ट्रेंड होना होगा। सीएम योगी (CM Yogi) गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर यूपी 112 के दूसरे चरण के तहत उच्चीकृत पीआरवी (PRV) के फ्लैग ऑफ और यातायात कर्मियों को एसी हेलमेट वितरण करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उन्होंने पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि सात साल में प्रदेश पुलिस ने देश में अपनी नई पहचान कायम की है। यूपी को भी नई पहचान दिलाई है। सात वर्षों में प्रदेश में कायम किए गये कानून के राज को दुनिया देख रही है। इसने पुलिस का सम्मान बढ़ाया है। निवेश और व्यापार की नई संभावनाओं तथा विकास एवं रोजगार के नए मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है। कानून का राज स्थापित होने से यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।