Side effects of baking bread on gas flame:आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग समय बचाने के लिए तरीके अपना लेते है।जो कभी कभी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जैसे जल्दबाजी में रोटी पकाने के लिए कई महिलाएं रोटी को तवे की बजाय गैस की डायरेक्ट आंच पर सेंकने लगती है। यह हेल्थ के लिए ठीक नहीं है।
पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी
एक रिसर्च के अनुसार गैस स्टोव से ऐसे एयर पोल्यूटेंट निकलते है जो हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकते है। डब्लूएचओ ने भी इस बात से सहमति जताई है।
ये पोल्यूटेंट कार्बन मोनोऑक्साइड नाइट्रोजन डाइऑक्साइड है जो सांस और दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करते हैं। इतना ही नहीं इससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
रोटी को सीधे गैस पर मत सेंके…. pic.twitter.com/Lhm6Su8uou
— Vatsala Singh (@_vatsalasingh) August 29, 2024
पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग
वहीं प्रकाशित एक अन्य रिसर्च के अनुसार तेज आंच पर खाना पकाने से कार्सिनोजेनिक पैदा हो सकते हैं जिन्हें शरीर के अंगों के लिए सही नहीं माना जाता है।आपको बता दें कि गेहूं के आटे में एक निश्चित स्तर की नेचुरल शुगर और प्रोटीन होता है।
जिससे अगर सीधी आज पर गर्म किया तो कार्सिनोजेनिक पैदा हो सकता है। यह हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि अभी इस को लेकर और भी रिसर्च होने की जरूरत है लेकिन अब तक के रिसर्च को देखा जाए तो सीधे गैस के संपर्क में रोटी सेक कर खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे में बेहतर यही है कि सेहत को देखते हुए ऐसी गलती ना करें। रोटी को हमेशा तवे पर सूती कपड़े की मदद से सेंकना चाहिए। ऐसा करने से रोटी चारो तरफ से अच्छी तरह सिक भी जाती है और हेल्थ को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है।