Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Care : ब्‍लड प्रेशर के मरीज हैं तो स‍िर्फ नमक ही नहीं, इन 6 चीजों का करें परहेज , द‍िल के ल‍िए है खतरा

Health Care : ब्‍लड प्रेशर के मरीज हैं तो स‍िर्फ नमक ही नहीं, इन 6 चीजों का करें परहेज , द‍िल के ल‍िए है खतरा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज कल खान पान न ठीक होने के कारण कई लोग बीमारी के शिकार हो जाते हैं । ऐसे में ज्यादातर लोगो हाइ ब्लड प्रैशर का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इसे लोग छोटी चीज़ समझकर इग्नोर करते  हैं। लेकिन  क्या आप जानते हैं की ये बीमारी  धीरे-धीरे गंभीर रूप भी ले सकती है। जब ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता तो दिल, किडनी और दिमाग पर सीधा असर पड़ता है। ज्‍यादातर लोग मानते हैं कि ब्‍लड प्रेशर को काबू में रखने के लिए केवल नमक ही कम खाना चाह‍िए।

पढ़ें :- Video Viral : LPG Crisis के बीच श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे पानी से जलेगी गैस? 'पानी से जलेगा चूल्हा, नहीं होगी एलपीजी की जरूरत...'

लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है हाइ ब्लड प्रेसर के लिए केवल नमक का परहेज करके नहीं बचा जा सकता है बल्कि हमे और भी कुछ चीजों को बचना चाहिए।  ब्लड प्रैशर के मरीज को खान पान को लेकर बहुत सक्रिये रहने लायक है। आइए जानते हैं की वो कौन सी चीज़ हैं जो हमारे प्रॉबलम को बढ़ती हैं।

 

नमक के अलावा इन चीजों का करें परहेज

ब्‍लड प्रेशर के मरीजों को जंक फूड्स भी कम से कम खाना चाह‍िए। इसमें मौजूद ट्रांस फैट ब्‍लड प्रेशर का लेवल बढ़ा सकते हैं। बहुत ज्‍यादा खाने की इच्‍छा हो तो घर पर बनाकर महीने में एक बार खा सकते हैं।

पढ़ें :- Vitamin C Diet : विटामिन C से भरपूर हैं ये फल, फिट रहने के लिए डाइट में जरूर करें शामिल

1 – आपको हाई सोड‍ियम और प्र‍िजर्वेट‍िव्‍स वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए। जैसे प‍िज्‍जा, नूडल्‍स, च‍िप्‍स और कुरकुरे में इनकी मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है जाे बीपी को बढ़ा सकती है।

2 – रेड मीट  खाने वाले अब इसके लेकर सावधानी बरते। दरअसल, इसमें हाई सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। ऐसे में आपके द‍िल के ल‍िए खतरा हो सकता है।

3 – ज्‍यादा मीठा खाने से भी ब्‍लड प्रेशर बढ़ सकता है। अगर आप बहुत ज्‍यादा मि‍ठाई, पैकेज्‍ड जूस और कोल्‍ड ड्रि‍ंक लेते हैं तो आपके ल‍िए खतरनाक हो सकता है।

4 – ज्‍यादा चाय या कॉफी  पीने से भी ब्‍लड प्रेशर हाई हो सकता है। दरअसल, इसमें कैफीन की मात्रा ज्‍यादा होती है जो ब्‍लड प्रेशर के मरीजों के ल‍िए जहर से कम नहीं है।

5 – अगर आपको स्‍मोक करने और शराब पीने की आदत है तो आपको संभल जाना चाह‍िए। बीपी के मरीजों को ताे इससे दूरी बनाकर ही रहना चाह‍िए।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

नेचुरली बीपी कंट्रोल करने के तरीके

: वजन कंट्रोल करें

:  न‍ियमि‍त रूप से व्यायाम करें

:  हेल्‍दी डाइट लें

:  नमक और सोड‍ियम का सेवन कम करें

:  सात से आठ घंटे की अच्‍छी नींद लें

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...

:  तनाव कम करें

:  कोलेस्ट्रॉल और ब्‍लड शुगर को कंट्रोल में रखें

 

 

Advertisement