Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Achari Lauki Chana Dal: वहीं पुराने तरीके की बनी चने की दाल खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें आचारी लौकी चना दाल की रेसिपी

Achari Lauki Chana Dal: वहीं पुराने तरीके की बनी चने की दाल खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें आचारी लौकी चना दाल की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Achari Lauki Chana Dal: आमतौर पर दालों को लोग थोड़ी सिंपल तरीके से बनाते है सिर्फ तड़के के साथ खाना पसंद करते है। लेकिन आज हम आपको चने की दाल में लौकी के साथ कुछ मसालों को एड करके बनाने का तरीका बताने जा रहे है, जो मसालेदार दाल बनकर तैयार होगी। इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की धमाकेदार पारी

आचारी लौकी चना दाल बनाने के लिए सामग्री:

लौकी – 1 कप (कटी हुई)

चना दाल – 1/2 कप (भीगी हुई)

आचारी मसाला – 1.5 टेबलस्पून

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

टमाटर – 1 (कटा हुआ)

हींग, राई, मेथी, कलौंजी – तड़के के लिए

हल्दी, मिर्च, नमक

आचारी लौकी चना दाल बनाने का तरीका

1. चना दाल को 1 घंटे भिगोकर अलग रख लें।

पढ़ें :- पत्रकार अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच हुआ समझौता, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मिली जानकारी

2. कुकर में सरसों तेल गरम करके तड़का डालें।

3. टमाटर, आचारी मसाले और सूखे मसाले डालें।

4. लौकी और दाल डालकर मिलाएं, 1 कप पानी डालें।

5. 2-3 सीटी लगाएं और फिर धनिया से सजाएं।

Advertisement