Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Navratri fast: नवरात्रि के नौ दिनों का रखा है व्रत, तो जुबान के स्वाद को बढ़ाने के लिए फलाहारी खाने के साथ ट्राई करें तीखी चटपटी नारियल की चटनी

Navratri fast: नवरात्रि के नौ दिनों का रखा है व्रत, तो जुबान के स्वाद को बढ़ाने के लिए फलाहारी खाने के साथ ट्राई करें तीखी चटपटी नारियल की चटनी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नवरात्रि शुरु हो चुके हैं। अधिकतर लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते है। ऐसे में फलाहार खाते खाते कुछ तीखा और चटपटा खाने का मन करने लगता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चटनी की रेसिपी बताने जा रहे है जो आपके व्रत वाले खाने का भी स्वाद दोगुना कर देगी। जुबान का टेस्ट भी अच्छा हो जाएगा। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका। यह चटनी न सिर्फ आपके स्वाद को बढ़ाएगी बल्कि शरीर को ऊर्जा और शक्ति भी प्रदान करेगी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

नारियल की चटनी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
2 हरी मिर्च (स्वादानुसार)
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1/4 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच राई
नमक (स्वादानुसार)
भुने हुए मूंगफली के दाने( बिना छिछले के)
7,8 करी पत्ता
1 चम्मच घी

नारियल की चटनी बनाने का तरीका

व्रत में खाने वाली नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस किया हुआ नारियल, अदरक, भुने हुए मूंगफली के दाने एक मिक्सर में डालें। नमक डालकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद घी, राई, जीरा, मिर्च, करी पत्ते का तड़का लगाएं। रूम टैम्पेरेचर पर ही ठंडा करके परोसें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
Advertisement