Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. अमृतसरी बड़ी खाने के हैं शौंकीन तो इस Viral Video में बनने का तरीका देखने के बाद कर देंगे उल्टी

अमृतसरी बड़ी खाने के हैं शौंकीन तो इस Viral Video में बनने का तरीका देखने के बाद कर देंगे उल्टी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अमृतसरी बड़ी खाने के शौंकीनो की कमी नहीं है, हो भी क्यों न यह खाने में बेहद लाजवाब होती है। लेकिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप अमृतसरी बड़ी खाना भूल जाएंगे। वीडियो में जिसमें कुछ लोग पंजाब की फेमस अमृतसरी बड़ियां बनाते दिख रहे है। फूड ब्लॉगर का यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास और क्यों ये इतनी जल्दी वायरल हो गया है।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पंजाब के अमृतसर जिले की फेमस अमृतसरी बड़ियां बनाने का है। वीडियो में कुछ लोग इसको बनाते दिखाई दे रहे है, लेकिन ये बेहद अनहाइजीनिक तरीके से। अमृतसरी आलू बड़ियां प्रसिद्ध और बड़े चाव से खायी जाने वाली पंजाबी डिश है, जो खासतौर से अमृतसर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बहुत पसंद की जाती है।

आलू और मटर के आटे को मिलाकर बनाई जाती है। इसका स्वाद तीखा और मसालेदार होता है और इसे अक्सर रोटी या चावल के साथ खाया जाता है। इस वीडियो में दिखाई दे रहे लोग इस डिश के आटे को जमीन पर पटक कर गूंथ रहे हैं और बेहद गन्दी जंग लगी मशीन में डालकर इसको प्रोसेस करते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement