दम आलू बहुत ही टेस्टी और स्पाइसी रेसिपी है। खासकर स्पाइसी और मसालेदार खाना पसंद करने वालों के लिए यह फेवरेट डिश है। आज हम आपको घर में दम आलू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में
दम आलू बनाने के लिए सामग्री
छोटे वाले हल्के उबले आलू,
काजू,
दालचीनी,
लौंग
जीरा,
बड़ी इलायची,
तेज पत्ता,
प्याज,
हरी धनिया,
दही,
हरी मिर्च,
टमाटर,
लहसुन
अदरक
दम आलू बनाने का तरीका
दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आपको छोटे उबले हुए आलू को लेना है, उनमें छेद करना है और एक बाउल में जमा करना है। इसके बाद इस आलू पर हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और दही मिलाकर रख दें।
पढ़ें :- PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, केंद्रीय मंत्री पहुंचे; राहुल गांधी ने रखीं 5 मांगें
अब एक कड़ाही लें, इसे गैस पर चढ़ाएं और इसमें हल्का सा तेल डालें। इसमें काजू, दालचीनी, लौंग और जीरा, बड़ी इलायची, तेज पत्ता, प्याज, लहसुन और अदरक मिलाकर भून लें। जब ये हल्का भून जाए तो इसे मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके बाद टमाटर काटकर इसे पीसकर भी रख लें।
अब कड़ाही गैस पर चढ़ाएं। तेल डालें और इसे पूरी तरह से गर्म होने दें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें थोड़ा सा जीरा और हींग डालें। इसमें ऊपर से जो कुछ भी आपने पीसा है सबकुछ डाल दें। अब इसमें हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। नमक डालें और मसाले को पकाएं।
अब, दूसरी तरफ एक पैन लें इसमें हल्का सा तेल डालकर और उबले आलू डालकर भून लें। आलू भूनते जाएं और मसाले में डालते जाए। सबको अच्छी तरह से पकाएं। इसमें ऊपर से कसूरी मेथी डालकर भूनते रहें। जब इसमें से रंग और खुशबू आने लगे तो हल्का पानी डालें और पकाएं। पक जाने पर इसमें धनिया पत्ती काटकर मिला लें। हो गया तैयार आपका दम आलू और अब आराम से इसे सर्व करें।