आजकल बिजी लाइफ में थकान होना आम बात है। नौकरीपेशा लोगो के लिए ऑफिस में काम करते करते थकान और आलस होने लगता। ऐसे में काम का बोझ थकान और आलस को और बढ़ा देता है। जिसकी वजह से काम करने का मन नहीं करता है। ऐसे में लोग चाय या कॉफी का सहारा लेते है।आज हम आपको कुछ नेचुरल तरीके बताने जा रहे है जिससे सिंपल तरीकों से आप थकान और आलस से छुटकारा पा सकती है।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
काम के बीच थकान और आलस से छुटकारा पाने के लिए आप गहरी सांस लेना शुरु कर दें। इसके लिए पहले एकदम सीधे बैठ जाएं और फिर लगभग पांच से दस मिनट तक नाक से धीरे धीरे गहरी सांस लें और फिर इसे मुंह से छोड़ दें। ऐसा करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। जिससे शरीर और दिमाग को नई ऊर्जा मिलती है। गहरी सांस लेने से थकान कम होती है और दिमाग फ्रेश होता है।
कई बार घंटों एक ही जगह बैठे बैठे थकान और आलस लगने लगता है। एक ही जगह बैठकर काम करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिसकी वजह से आलस और भारीपन होने लगता है।
ऐसे में शरीर को रिफ्रेशमेंट के लिए हल्का फुल्का स्ट्रेचिंग या पांच से दस मिनट वॉक करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती है और तुंरत फ्रेशनेस महसूस होती है।
इसके अलावा आप ठंडे पानी से मुंह धोकर थकान और आलस से छुटकारा पा सकते है। ठंडा पानी नर्वस सिस्टम को
एक्टिव करता है और एक झटके में नींद और सुस्ती को दूर कर देता है। इसके अलावा आप काम के बीच में हेल्दी स्नैक्स खा सकती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान कम होती है। हेल्दी स्नैक्स के तौर पर आप फ्रूट्स, नट्स या डार्क चॉकलेट खा सकती है इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
अगर यह थकान और आलस नींद न पूरी होने की वजह से लग रहा है तो दस से पंद्रह मिनट की पावर नैप ले लेना चाहिए। छोटा सा पावर नैप दिमाग और शरीर दोनो को रिचार्ज कर सकता है।