अधिकतर लोग एक्ने और पिंपल्स से परेशान रहते हैं। यह एक बेहद आम समस्या है। एक्ने औऱ पिंपल्स खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते ही है इनमें होने वाली खुजली औऱ जलन दिक्कत देती है।
पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी
कई लोगो को पीठ पर पिंपल्स और एक्ने हो जाते है जो पूरी पीठ पर काले काले दाग छोड़ जाते हैं। बैकलेस ब्लाउज या ड्रेसेज पहनने में भी कतराने लगते है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप पीठ के दाने और दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते है।
एलोवेरा जेल स्किन की तमाम समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल के ठंडक पहुंचाने वाले गुण पीठ के मुंहासों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। एक एलोवेरा की पत्ती को तोड़कर चम्मच से कटोरी में उसका जेल निकाल लें। अब इस जेल को एक घंटा फ्रिज में रखकर ठंडा करने के बाद पीठ और कंधे पर जहां-जहां मुंहासे निकले हैं वहां लगा लें।
20-25 मिनट रखने के बाद पानी से धो लें। इसके अलावा आप शहद और दालचीनी से बना पैक लगा सकते है। इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। दानों वाली जगह पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।
दालचीनी के इस्तेमाल से पहले हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें। दूध औरर शहद भी लगा सकते है। एक कटोरी में दूध लें और लगभग 3 चम्मच शहद डालें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद पीठ पर रुई से लगाना शुरू करें। दानों पर लगाने के 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से स्किन को धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में 2-3 बार अपना सकते हैं।
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
पीठ और कंधे के एक्ने को ग्रीन टी नेचुरल तरीके से ट्रीट करती है। इसके इस्तेमाल के लिए एक कप में ग्रीन टी को बना कर छान लें। अब इसमें रुई डुबाकर स्किन पर लगाएं और 10 मिनट रखने के बाद धो लें।