बढ़ती उम्र में कई लोग घुटनों और जोड़ों में दर्द से परेशान रहते है। ऐसे में दर्द से परेशान लोग दवाएं खाते और कई जतन करते हैं इसके बावजूद उन्हें आराम नहीं मिलता है। अगर आप भी घुटनों और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो घर पर तैयार इस तेल से आपको आराम मिल सकता है। तो चलिए जानते है घर में तेल बनाने का तरीका।
पढ़ें :- VIDEO: पीएम मोदी कि हत्या की रची गई साजिश, अमेरिका से जुड़े है तार, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
घुटनों के दर्द का अचूक इलाज बिना किसी सर्जरी,बिना किसी दवाई के घर में ही… pic.twitter.com/Y6x8Srcl7K
— Vatsala Singh (@_vatsalasingh) July 5, 2024
घुटनों और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घर में तेल तैयार कर सकती हैं इसके लिए प्याज को छिलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, अब पांच से सात लहसुन ले लें इसे भी छिलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
पढ़ें :- Justice Yashwant Verma Resigns : कैशकांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को सौंपा अपना इस्तीफा
फिर इसमें आठ से दस लौंग, एक चम्मच मेथी, एक चम्मच काली मिर्च ले लें। एक छोटी सी कढ़ाई या बर्तन में सरसो का तेल डालें और इसमें बाकी की सारी चीजों को दस से पंद्रह मिनट तक पकाना है। जब सारी चीजें अच्छी तरह से पक जाए और हल्का काला होने लगे तो इसे गैस से उतार कर ठंडा कर लें। इसे छानकर एक कांच की बोतल में या जार में इकट्ठा कर लें। फिर इसे घुटनों के दर्द में हल्के हाथों से मालिश करें। आपको आराम मिल जाएगा।