कई लोगो को दांतों में झनझनाटह की दिक्कत रहती है। कुछ भी ठंडा या गर्म खाने या पीने में एकदम से दांतों में झंझनाहट होने लगती है जिसकी वजह से खाने पीने में दिक्कत होने लगती है। अगर यही समस्या अधिक समय तक रहे तो चेहरे और सिर में दर्द होने लगता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें लो करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।
पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
अगर लगातार आपके दांतों में झंझनाहट रहती है तो अपना टूथपेस्ट बदलकर देखे। ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें जिसमें पोटैशियम नाइट्रेट मिक्स हो। इससे दांतों के बीच गैप को ब्लॉक करता है। नसों को खुलने और अधिक एक्टिव होने से रोकता है। पोटैशियम नाइट्रेट मिले टूथपेस्ट को करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
कई लोग बहुत हार्ड टूथब्रश का इस्तेमाल करते है और वो भी अधिक तेज तेज देर तक। इससे दांत जल्दी खराब होने लगते है। हार्ड टूथब्रश को गलत तरीके से करने से मसूड़े छिलने और खराब हो जाते है। इसलिए ब्रश अच्छी क्वालिटी का और सॉफ्ट होना चाहिए। हल्के हाथों से ब्रश करना चाहिए। किसी भी खाने की चीज को टुकड़ों में करके खाना चाहिए। सीधे दांतों से चबाने से दांत कमजोर होने लगते है।