Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में निजी मामला!’, राहुल गांधी बोले- अमेरिका में मोदी जी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया

‘देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में निजी मामला!’, राहुल गांधी बोले- अमेरिका में मोदी जी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया

By Abhimanyu 
Updated Date

Rahul Gandhi on PM Modi and Adani: अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक सवाल के जवाब में उद्योगपति गौतम अडानी (Industrialist Gautam Adani) के मामले को देश का व्यक्तिगत मामला बताया है। इस पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (LoP Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका में भी पीएम मोदी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

दरअसल, अमेरिका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी से अडानी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर सवाल किया गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात के दौरान उनसे किसी बात पर चर्चा हुई। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत एक लोकतंत्र है और हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ है, हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं। मेरा मानना है कि हर भारतीय मेरा है। दोनों देशों के दो प्रमुख नेता कभी भी इस तरह के व्यक्तिगत मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं।’

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

पीएम मोदी के अडानी मुद्दे पर इस जवाब को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया! जब मित्र का जेब भरना मोदी जी के लिए “राष्ट्र निर्माण” है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है।’

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
Advertisement