Benefits of mulberry: खट्टा मीठा स्वाद वाला शहतूत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शहतूत में विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम और फाइबर समते कई पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
पढ़ें :- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू-निकोटिन वाले गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध
गमी के मौसम में आने वाला यह फल शरीर को कई बीमारियों से बचा कर रखता है। शहतूत (mulberry) सूजन को कम करने के लिए पॉलीफेनॉल्स पाये जाते है जो न केवल गैस्ट्रिक कैंसर, मेलेनोमा और ल्यूकेमिया के खिलाफ कारगर है। शहतूत लिवर डैमेज से भी बचाता है।
इतना ही नहीं शहतूत (mulberry) में पाये जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी शरीर को रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं सर्दी खांसी और कई इंफेक्शन से बचा सकता है।
शहतूत (mulberry) का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। जो लोग कब्ज से परेशान रहते है ऐसे लोगो के लिए शहतूत का सेवन फायदेमंद होता है। पाचन को बेहतर करता है।
इतना ही नहीं शहतूत (mulberry) में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। खून को शुद्ध करने में मदद करता है।
पढ़ें :- Navratri Fasting Health : नवरात्रि व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
शहतूत (mulberry) में फ्लेवोनॉयड्स और रेस्वेराट्रोल जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हार्ट बीमारियों से बचाता है। बीपी कंट्रोल करता है।