Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. डेली सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो जरुर जान लें सेहत से जुड़ी ये बातें

डेली सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो जरुर जान लें सेहत से जुड़ी ये बातें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

तांबे के बर्तन में रखें पानी को पीने के फायदों को देखते हुए अधिकतर लोग इसका नियमित पीते है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर के वात, पित्त और कफ बैलेंस करने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करनेके अलावा सेहत को कई गजब के फायदे होते है।

पढ़ें :- जहरीला कफ सिरप कांड : STF की जांच में बड़ा खुलासा, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से लिया ड्रग लाइसेंस, अब ड्रग इंस्पेक्टरों पर गिरेगी गाज

तांबे के बर्तन में रातभर के लिए पानी रखने से कॉपर के कुछ छोटे अंश पानी में घुल जाते है। इस प्रक्रिया को ओलिगोडायनामिक इफेक्ट के रुप में जाना जाता है। ये बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट कर देते है।

इसके अलावा कॉपर में एंटी माइक्रोबायल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो शरीर को इंफेक्शन और इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करते है। साथ ही पेट में सूजन, अल्सर और पाचन को बेहतर करता है।

पेट के इंफेक्शन से भी बचाता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से वजन कंट्रोल होता है। थॉयरॉयड ग्लैंड फक्शन के लिए कॉपर जरुरी है और इसकी कमी इम्बैलेंस से जुड़ी हुई है। तांबे के बर्तन में छह घंटे तक पानी भर कर रख दें। फिर सुबह खाली पेट पी लें। दिन में एक से दो बार ही इस पानी को पीएं।

पढ़ें :- कोहली की सेंचुरी के बाद मिनटों में बिक गए टिकट, विशाखापत्तनम में पहले बिक्री पड़ी थी ठंडी
Advertisement