Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Veg Salad Recipe: गर्मियों में खाना खाने के बावजूद कुछ न कुछ खाने का करता रहा है मन तो ट्राई करें हेल्दी वेज सलाद

Veg Salad Recipe: गर्मियों में खाना खाने के बावजूद कुछ न कुछ खाने का करता रहा है मन तो ट्राई करें हेल्दी वेज सलाद

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में सलाद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पाचन बेहतर रहता है। साथ ही पेट से संबंधित परेशानियों से भी बचाता है। हल्की फुल्की क्रेविंग को शांत करके वजन को घटाने में भी मदद करता है।

पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग

मिक्स वेजिटेबल सैलेड बनाने में काफी आसान है, यह कई सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। सैलेड को अक्सर खाने के साथ परोसा जाता है। सलाद का यह नया स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। इतना ही जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं उनके लिए भी यह सैलेड काफी फायदेमंद है।

वेज सलाद बनाने के लिए सामग्री:

गाजर,
शिमला मिर्च,
खीरा,
पत्ता गोभी,
मूंगफली,
सोया सॉस,
नींबू रस,
तिल के बीज

वेज सलाद बनाने का तरीका:

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

वेज सलाद बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को पतला काट लें। मूंगफली को भून लें। सब्जियों में सोया सॉस, नींबू रस और तिल के बीज डालकर मिक्स करें। हल्के ठंडे सलाद को सर्व करें। आप इसमें मनचाही सब्जियां और एड कर सकते है।

Advertisement