अगर आप प्याज लहसुन का सेवन करना पसंद नहीं करते है। तो आज हम आपको बिना प्याज लहसुन के बनने वाली मूंग की दाल की खिचड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह बेहद आसान कम समय में बनने वाली सुपर हेल्दी होती है। इसे आप लंच या डिनर में ट्राई कर सकते है। अगर आपका सादा या कुछ हल्का खाने का मन कर रहा है तो आप मूंग की दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes : महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
बिना प्याज-लहसुन के मूंग दाल खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
1. 1 कप मूंग दाल
2. 1 कप चावल
3. 2 कप पानी
4. 1 चम्मच घी
5. 1 चम्मच जीरा
6. 1 चम्मच हल्दी पाउडर
7. 1 चम्मच धनिया पाउडर
8. नमक स्वादानुसार
9. 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर (वैकल्पिक)
बिना प्याज-लहसुन के मूंग दाल खिचड़ी बनाने का तरीका
1. एक बड़े पैन में घी गरम करें।
2. जीरा डालें और चटकने दें।
3. मूंग दाल और चावल डालें और अच्छी तरह मिला लें।
4. पानी डालें और उबाल लें।
5. हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक मिलाएं।
6. धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं या जब तक कि दाल और चावल नरम न हो जाएं।
7. गरम मसाला पाउडर (यदि उपयोग कर रहे हैं) मिलाएं।
8. गरमा गरम परोसें।