Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Chocolate Pudding: कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन, तो घर पर ही ट्राई करें क्रीमी, स्मूद और रिच चॉकलेट पुडिंग की रेसिपी

Chocolate Pudding: कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन, तो घर पर ही ट्राई करें क्रीमी, स्मूद और रिच चॉकलेट पुडिंग की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chocolate Pudding: कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप घर में टेस्टी चॉकलेट पुडिंग बना सकती है। आज हम आपको बहुत ही सिंपल सामग्री के साथ घर पर ही क्रीमी, स्मूद और रिच चॉकलेट पुडिंग बनाने का तरीका बताने जा रहे है। यह बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की धमाकेदार पारी

चॉकलेट पुडिंग (Chocolate Pudding) बनाने के लिए सामग्री

दूध – 2 कप

चीनी – ½ कप

बिना मीठा कोको पाउडर – 1/3 कप

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

कॉर्नस्टार्च – ¼ कप

एक चुटकी नमक

वनीला एक्सट्रैक्ट – 1 छोटा चम्मच

पिघला हुआ मक्खन – 1 बड़ा चम्मच

चॉकलेट पुडिंग (Chocolate Pudding) बनाने का तरीका

पढ़ें :- पत्रकार अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच हुआ समझौता, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मिली जानकारी

1. मिश्रण तैयार करें:

एक भारी तले की कड़ाही में चीनी, कोको पाउडर, कॉर्नस्टार्च और नमक को मिलाएं।

धीरे-धीरे दूध मिलाते जाएँ ताकि मिश्रण में गांठें न पड़ें।

2. पकाना:

मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर कस्टर्ड जैसा न हो जाए।

गैस बंद करने से पहले वनीला एक्सट्रैक्ट और पिघला हुआ मक्खन मिलाएं।

पढ़ें :- अब आधार नंबर नहीं वोटर आईडी नंबरों के जरिए लाभार्थियों को होगा पेमेंट? मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान

3. सेटिंग और परोसना:

पुडिंग को छोटे सर्विंग डिश में डालें और फ्रिज में कम से कम 2 घंटे के लिए चिल्ड करें।

ठंडा परोसें; चाहें तो ऊपर से व्हीप्ड क्रीम या चॉकलेट शैविंग डालें।

Advertisement