Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Acidity: पेट में जलन, एसिडिटी या फिर पेट की कोई और परेशानी, पीएं ये ड्रिंक मिलेगा तुरंत आराम

Acidity: पेट में जलन, एसिडिटी या फिर पेट की कोई और परेशानी, पीएं ये ड्रिंक मिलेगा तुरंत आराम

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोग एसिडिटी से परेशान रहते हैं। अधिक मसालेदार तला भुना या अधिक खा लेने से एसिडिटी की दिक्कत होने लगती है। घर में मौजूद तमाम चीजों के एसिडिटी से छुटाकारा पाया जा सकता है। डाइटीशियन के अनुसार कुछ नेचुरल ड्रिंक हैं जिन्हे पीने से एसिडिटी में आराम पा सकते है।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी

अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं तो नारियल पानी आपकी परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है। नारियल पानी में नेचुलर एंजाइम मौजूद होते हैं जो पाचन में सुधार करते है। पेट के एसिड को कंट्रोल करने में हेल्प करते है।

एसिडिटी होने पर एलोवेरा जूस पी सकते है। एलोवेरा जूस पीने से पेट की परत को प्रोटेक्ट करता है। साथ ही एसिडिटी और जलन व सूजन को कम करता है। पाचन को बेहतर करता है। ठंडा दूध एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए एक बहुत ही असरदार उपाय है।

दूध में कैल्शियम की ज्यादा मात्रा होती है, जो पेट में एसिड के उत्पादन को नियंत्रित करता है। ठंडे दूध का सेवन पेट की जलन को शांत करता है और एसिडिटी से होने वाली तकलीफों को कम करता है।

सौंफ को पाचन संबंधी समस्याओं के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। सौंफ का पानी पाचन को बढ़ावा देता है और एसिडिटी के लक्षणों को कम करता है। सौंफ में मौजूद तत्व पेट की जलन को शांत करते हैं और गैस की समस्या को भी दूर करते हैं।

पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग

इसके लिए रात में सौंफ को पानी में भिगोकर सुबह सेवन करें।अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं और एसिडिटी के लक्षणों को कम करते हैं। अदरक की चाय का सेवन पेट की एसिड कंटेट को कम करता है और पाचन को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

इसे बनाने के लिए अदरक के कुछ टुकड़े पानी में उबालें और हल्का ठंडा होने पर इसका सेवन करें। जीरे में पाचन सुधारने वाले गुण होते हैं, जो पेट की एसिडिटी को नियंत्रित करते हैं। जीरे का पानी एसिडिटी से राहत पाने में मदद करता है और पेट में गैस की समस्या को भी कम करता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबालें और इसे ठंडा होने पर पिएं।

Advertisement