trick to remove face color: होली खेलने के बाद सबसे बड़ी मुश्किल होती है चेहरे और शरीर से रंग छुड़ाना। अगर आप सारे जतन कर चुके है फिर भी शरीर और चेहरे का रंग नहीं छूट रहा है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके पक्के से पक्का रंग हल्का हो जाएगा और छूट जाएगा।
पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
सबसे पहले तो आप रंग को छुड़ाने के लिए उबटन की मदद ले सकती है। पुराने समय से ही होली के दिन उबटन लगाने का चलन है इससे बहुत ही आसानी से रंग छूट जाता है। इसके लिए बेसन, हल्दी, मलाई,नारियल तेल और नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगा लें। या पूरे शरीर पर लगा लें। फिर इसे हल्के हाथों से मसाज करके छुड़ा लें।
इसके अलावा आप ग्लिसरीन की भी मदद ले सकती है। अगर आपके पास ग्लिसरीन है तो इसमें गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर छोड़ दें फिर कॉटन से हटा दें। इसके बाद पानी से छींटे मारें।
अगर आपके पास कोई एंटी-टैन स्क्रब रखा है तो इसका इस्तेमाल रंग छुड़ाने में कर सकते हैं। चेहरे पर स्क्रब लगाकर दस मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसके सर्कुलर मोशन पर चेहरे पर मलें। इसके बाद फेसवॉश से चेहरा धो लें। रंग हटाने के बाद नारियल तेल लगा लें।
होली खेलकर आए हैं तो चेहरे पर कुछ न लगाएं। एक कॉटन में नारियल तेल या ऑलिव ऑइल लेकर कलर हटाएं। इसके बाद फेसवॉश के बजाय नहाने वाले साबुन से चेहरा धो लें।
पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
नींबू और टमाटर भी ब्लीच की तरह काम करते हैं। चेहरे पर इनको लगाने से रंग हलका होता है। ध्यान रखें रंग छुड़ाने की सारी कोशिशें हो जाएं इसके बाद चेहरे पर नारियल तेल या जो भी ऑइल या मॉइश्चराइजर आपको सूट करता है उसे लगाकर अच्छे से मॉइश्चराइज करें।
नाखूनों का रंग हटाने के लिए इन पर नेलपेंट रिमूवर लगाएं। वाइप्स वाले रिमूवर से हाथ और स्किन ड्राई नहीं होगी।हाथों का रंग छुड़ाने के लिए गुनगुने पानी में शैम्पू और नींबू डालकर इसमें हाथ डालकर बैठ जाएं। इसमें बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।