IFS Officer Suicide: नई दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) अधिकारी के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधिकारी ने एक इमारत से कूदकर अपजी जान दे दी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक सेवारत अधिकारी ने नई दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्माहत्या करने वाले अधिकारी की पहचान जितेंद्र रावत के रूप में हुई, जो चाणक्यपुरी दिल्ली का एक उच्च सुरक्षा वाला इलाका है। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।
सूत्रों के अनुसार, अधिकारी या घटना स्थल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। बता दें कि चाणक्यपुरी राजनयिक मिशनों और सरकारी आवासों के लिए जाना जाता है। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) भारत के विदेश मंत्रालय के तहत एक प्रतिष्ठित राजनयिक सेवा है। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।