मुंबई। आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष केदारे (Director Professor Shirish Kedare) ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। संस्थान ने एक घंटे में बैक-टू-बैक दो बार इसकी जानकारी दी है। आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बताया कि डायरेक्टर ने इस्तीफा नहीं है। साथ ही इससे जुड़ी खबरों को झूठा बताया है।
पढ़ें :- IIT बॉम्बे केस के बाद चर्चा में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला, गौर करिए उनके करियर और उपलब्धियों की लंबी लिस्ट पर
Director IIT Bombay has NOT resigned.
We categorically state that the related news is false. https://t.co/Prxomzm7Ux— IIT Bombay (@iitbombay) September 21, 2026
दरअसल, आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के एक छात्र की आत्महत्या को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच, संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष केदारे ने रविवार देर रात कहा था कि वे सोमवार को इस्तीफा दे देंगे, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उन्हें तय प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस मामले पर चर्चा करने के लिए सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( IIT ) बॉम्बे के बोर्ड की बैठक होनी है। इस बीच, आईआईटी ने साहिल की दुखद मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में अपने पिछले बयान में कही गई बातों के लिए माफी भी मांगी है।
पढ़ें :- बिहार से शुरु हुआ SIR अब जब दिल्ली में दस्तक दे चुका है, तब सत्ताधीशों को पता चला कि कांग्रेस पहले दिन से इसे खामियों से भरा क्यों कह रही थी: खरगे
संस्थान ने पोस्ट में लिखा कि ‘इस घटना से जुड़ी जानकारी और परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। चल रही जांच को देखते हुए, उनकी मौत से पहले की घटनाओं के बारे में जानकारी देना या उनके बारे में कोई राय बनाना गलत था, क्योंकि अभी तक जांच की सही प्रक्रिया के जरिए ये बातें पूरी तरह से साबित नहीं हुई हैं।’
IIT बॉम्बे किस बयान के लिए माफी मांगी?
संस्थान की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि ‘आईआईटी बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंव इंजीनियिरंग डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। संस्थान की छात्र और उसके करीबी लोगों के प्रति पूरी संवेदना है। इसी दिन परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उसने एग्जाम के क्वेश्चन पेपर का फोटो लेकर चैटजीपीटी पर सवाल अपलोड करके उसके आंसर्स मांगे थे। छात्र के खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। टीचर्स, फैकल्टी एडवाइजर और डिपार्टमेंट हेड ने भी स्टूडेंट से बात की थी। उसे समझाया था कि इस चीटिंग से उसके एकेडमिक करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके बाद स्टूडेंट अपने हॉस्टल में लौट गया। शाम को अपने कमरे में वह मृत पाया गया। आईआईटी बॉम्बे स्टूडेंट को खोने पर गहरा दुख जताया है। इंस्टीट्यूट स्टूडेंट के परिवार, दोस्त और अन्य सदस्यों की मदद कर रहा है।
इसके बाद संस्थान से अपने इस बयान पर पर माफी भी मांगी। इंस्टीट्यूट का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले ही छात्र की मौत से पहले की घटनाओं की जानकारी देना सही नहीं था।