नई दिल्ली। दिल्ली में रैपिडो की एक सामान्य सवारी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब महिला यात्री को ऑफिस पहुंचने के कुछ ही समय बाद रैपिडो कैप्टन (Rapido Captain) की ओर से व्हाट्सऐप पर मैसेज मिला। उसने अपना परिचय हाल ही में बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवक के रूप में दिया। रैपिडो कैप्टन (Rapido Captain) ने बताया कि वह अपनी पहली नौकरी की तलाश कर रहा है। उसने गुहार लगाई कि अगर कहीं कोई वैकेंसी हो तो उसे जरूर बताया जाए। अपने मैसेज के साथ उसने अपना बायोडाटा भी भेजा, ताकि किसी कंपनी में अवसर मिले तो उसके आवेदन पर विचार किया जा सके।
पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार
2022 में https://t.co/ch6m1Yf2Cy पूरा किया 8 8 महीने तक नौकरी के लिए भटका लास्ट में हार मानकर रैपीडो कैप्टन बन गया।
कल रात एक जाने-माने कंपनी की जनरल मैनेजर नंदनी गुप्ता ने एक राइड बुक किया इत्तेफाक से वह राइड मुझे मिला।
राइड पूरा होने के बाद मैंने अपना रिज्यूम नंदनी गुप्ता को… pic.twitter.com/VAloqMmQ3o
— Wallah Habebe Hindi Version (@Wallahhabebe) August 4, 2026
पढ़ें :- क्या अंबानी हैं असली बॉस...? एलन मस्क ने Starlink मामले पर पूछे सवाल, राहुल गांधी बोले-भारत में आपका है स्वागत
महिला यात्री यह संदेश पढ़कर हुई भावुक और उसने इस पूरे अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया
महिला यात्री भी यह संदेश पढ़कर भावुक हो गई और उसने इस पूरे अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। देखते ही देखते यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इसे पढ़कर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। सोशल मीडिया पर इस घटना ने लोगों के बीच रोजगार, संघर्ष और आत्मसम्मान को लेकर नई चर्चा छेड़ दी। अधिकांश लोगों ने ड्राइवर के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए और बेहतर भविष्य के लिए अवसर तलाशना हर व्यक्ति का अधिकार है। कई यूजर्स ने लिखा कि नौकरी की तलाश में मेहनत और विनम्रता दिखाना शर्म की बात नहीं, बल्कि प्रेरणादायक है।
जानें वायरल पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स ने क्या कहा?
कुछ लोगों ने कहा कि युवक ने किसी तरह की सहानुभूति नहीं मांगी, बल्कि अपनी योग्यता के आधार पर अवसर देने की अपील की। यही कारण है कि इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उसकी हिम्मत और सोच की तारीफ कर रहे हैं। दूसरों से भी अपील की गई कि अगर संभव हो तो उसकी मदद करें। पोस्ट पर लगातार बढ़ती प्रतिक्रियाओं के बीच महिला यात्री ने बाद में एक नया अपडेट भी शेयर किया। उसने बताया कि ड्राइवर का बायोडाटा और कॉन्टैक्ट डिटेल कुछ एचआर पेशेवरों और अपने परिचितों तक पहुंचा दिया गया है। इसके बाद कई लोगों ने उम्मीद जताई कि युवक को जल्द ही किसी कंपनी से इंटरव्यू या नौकरी का अवसर मिल सकता है।
पढ़ें :- बिहार के मधुरेंद्र ने तीन घंटे में नाना पाटेकर को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पीपल के पत्ते पर उकेरी उनकी तस्वीर
आज के दौर में डिग्री हासिल करने के बाद नौकरी मिलना आसान नहीं है
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कहा कि आज के दौर में डिग्री हासिल करने के बाद नौकरी मिलना आसान नहीं है, ऐसे में युवक का यह कदम उसकी लगन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। कई इंटरनेट यूजर्ज ने अपने नेटवर्क में भी उसकी जानकारी शेयर करने की बात कही। यह घटना केवल एक वायरल पोस्ट भर नहीं रही, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि डिजिटल माध्यम जरूरतमंद लोगों के लिए अवसरों का पुल बन सकते हैं।