नई दिल्ली। आज साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipses) लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipses) होगा, हालांकि भारत में यह नहीं दिखाई देगा। सूतक काल प्रातः 9:04 मिनट पर आरंभ हो चुका है। सूर्य ग्रहण (Solar Eclipses) का सकारात्मक प्रभाव मेष, सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पढ़ें :- 20 नवम्बर 2026 का राशिफल : देवउठनी एकादशी के दिन इन तीन राशियों को धनलाभ का योग, मेष से मीन राशि के लिए कैसा होगा आपका दिन?
मेष राशि: नए अवसर और उपलब्धियां मिल सकती हैं। जमीन, मकान या वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने के साथ निवेश में लाभ के योग हैं। कारोबारियों को नई डील मिल सकती है।
सिंह राशि: करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
कन्या राशि: नौकरी और इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, हालांकि आर्थिक लाभ के लिए मेहनत जारी रखनी होगी।
मीन राशि: संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होने और रिश्ते की बात आगे बढ़ने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता सफलता दिलाएगी।
पढ़ें :- 19 नवम्बर 2026 का राशिफल : गुरुवार को 'वाशी योग' में मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, आर्थिक लाभ के योग
12 अगस्त को सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण होगा, जबकि 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा
साल 2026 में सावन का महीना ग्रहणों के खास संयोग के लिए चर्चा में है। करीब 18 साल बाद सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipses) एक ही महीने में पड़ रहे हैं। 12 अगस्त को सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण होगा, जबकि 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipses) लगेगा। इससे पहले ऐसा संयोग 2008 में देखने को मिला था। उस साल 1 अगस्त को अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और 17 अगस्त को पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipses) पड़ा था। इस वजह से 2026 का सावन खगोलीय घटनाओं के लिहाज से विशेष माना जा रहा है।