नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क की छूट को अब 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका ने भारतीय टेक्सटाइल प्रोडक्ट पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। वहीं, केंद्र सरकार के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने विरोध किया है। उन्होंने कहा, ट्रम्प के आगे मोदी जी नतमस्तक क्यों हैं? देश जानना चाहता है कि उनकी क्या मजबूरी है?
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, तो मोदी सरकार ने अमेरिकन कपास पर 31 दिसंबर तक ड्यूटी माफ कर दी। मोदी जी ने किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। मोदी जी ने ट्रम्प के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं। ये ना केवल किसानों, उद्योगों और रोज़गार के लिए ख़तरनाक है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान पर प्रहार है।
तो मोदी सरकार ने अमेरिकन कपास पर 31 दिसंबर तक ड्यूटी माफ कर दी। मोदी जी ने किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है।
मोदी जी ने ट्रम्प के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं। ये ना केवल किसानों, उद्योगों और रोज़गार के लिए ख़तरनाक है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान पर प्रहार… https://t.co/sbSOfjprJ2
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 28, 2025
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
उन्होंने आगे लिखा, ट्रम्प के आगे मोदी जी नतमस्तक क्यों हैं? देश जानना चाहता है कि उनकी क्या मजबूरी है? जितना ट्रम्प के आगे झुकोगे, वो उतना ही झुकाएगा। एक बार उसको मुंहतोड़ जवाब तो दो। फिर देखो वो कैसे भीगी बिल्ली बनता है। जिस देश ने भी ट्रम्प का बहादुरी से जवाब दिया, ट्रम्प को उनके आगे झुकना पड़ा।
पिछले दिनों मोदी जी ने चोरी-छिपे एक बड़ा फैसला लिया है … जो हमारे किसानों के साथ धोखा है।
ट्रंप के दबाव में अमेरिका से आने वाली कपास पर 11% इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी गई है।
अब जब तक भारत के किसानों की कपास मंडी में पहुँचेगी, तब तक व्यापारी अमेरिका की सस्ती कपास खरीद लेंगे। नतीजा…… pic.twitter.com/CMVzeOAx5h
पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 28, 2025
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा, पिछले दिनों मोदी जी ने चोरी-छिपे एक बड़ा फैसला लिया है … जो हमारे किसानों के साथ धोखा है। ट्रंप के दबाव में अमेरिका से आने वाली कपास पर 11% इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी गई है। अब जब तक भारत के किसानों की कपास मंडी में पहुंचेगी, तब तक व्यापारी अमेरिका की सस्ती कपास खरीद लेंगे। नतीजा… भारतीय किसानों को भारी घाटा और मजबूरी में आत्महत्या तक का खतरा। मोदी जी, किसानों की कमर तोड़कर आप किसका भला कर रहे हैं?
साथ ही कहा, आज हमारा देश दो तरफ़ से मार खा रहा है। एक तरफ़ ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाकर हमारी इंडस्ट्री को खत्म करने की साज़िश की और दूसरी तरफ़ मोदी जी ने अमेरिका के सामने झुकते हुए अमेरिका के माल पर टैरिफ ही हटा दिया। अब भारत का किसान और व्यापारी दोनों बर्बाद होंगे। ट्रंप ने 50% लगाया था तो मोदी जी को तो अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए था।