Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान तीसरी बार बनीं दुल्हन, देखिए तस्वीरें

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान तीसरी बार बनीं दुल्हन, देखिए तस्वीरें

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की दूसरी पत्नी रेहम खान (Reham khan) ने फिर से निकाह कर लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए ‘जस्ट मैरिड’ की फोटो पोस्ट की।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

इसके साथ ही उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा है कि, आखिरकार मुझे ऐसा आदमी मिल गया, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रेहम खान (Reham khan) ने पाकिस्तान के पत्रकार मिर्जा बिलाल से निकाह किया है। रेहम (Reham khan)  ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है। बता दें कि, रेहम खान की ये तीसरी शादी हे।

पढ़ें :- Kedarnath Dham : 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर,कल सुबह शुभ लग्न पर सात बजे खोल दिए जाएंगे कपाट

उन्होंने इससे पहले 2014 में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Reham khan) से निकाह किया था। हालांकि, एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। इससे पहले रेहम की पहली शादी 1993 में एजाज रहमान के साथ हुई थी। इस जोड़े के बीच 2005 में तलाक हुआ था।

 

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य ने दाखिल किया नामांकन, कहा-मुझे कुशीनगर की जनता पर विश्वास है

 

Advertisement