Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. इमरान प्रतापगढ़ी, बोले – अमित शाह और हिमंत बिस्वा सरमा बताएं झारखंड की सीमा किस देश से लगती है, ये झूठे और धोखेबाज

इमरान प्रतापगढ़ी, बोले – अमित शाह और हिमंत बिस्वा सरमा बताएं झारखंड की सीमा किस देश से लगती है, ये झूठे और धोखेबाज

By santosh singh 
Updated Date

झारखंड। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन, राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने कहा कि BJP के नेता झूठे और धोखेबाज हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास भारत देश और झारखंड का नक्शा है। इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने कहा कि इसे देखकर अमित शाह (Amit Shah) और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ये बताएं कि झारखंड की सीमा किस देश से जाकर लगती है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

उन्होंने कहा कि जब झारखंड की सीमा किसी देश से लगती ही नहीं है, तो घुसपैठ कैसे हो सकती है? इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi)  ने कहा कि BJP के नेता झूठे और धोखेबाज हैं। BJP के लोग झारखंड की जनता को अपमानित करना बंद करें।  राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi)  ने कहा कि मैं झारखंड में भारत देश का नक्शा लेकर जनता के बीच जा रहा हूं,असम के मुख्यमंत्री जी बतायें कि झारखंड की कौन सी सीमा है जो किसी दूसरे देश से जाकर मिलती है, झारखंड के लोगों को अपमानित करना बंद करिये। भाजपा नेताओं का हर नारा झूठा है, झारखंड में इनका हर प्रोपेगंडा विफ़ल हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड फिर से कॉंग्रेस JMM गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस
Advertisement