लखनऊ। यूपी के प्रयागराज जिले में रामनवमी पर महाराजा सुहेलदेव संगठन (Maharaja Suheldev Organisation) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सालार मसूद गाजी की दरगाह (Dargah of Salar Masood Ghazi) पर भगवा झंडे (Saffron Flags) फहराए। तीन युवक दीवारों के सहारे दरगाह की छत पर चढ़ गए। ॐ लिखे भगवा झंडा लहराते हुए नारेबाजी की।
पढ़ें :- अखिलेश यादव फर्जी PDA की बात न करें, इनकी सरकार में सबसे ज्यादा पिछड़े और दलितों पर हुआ था अत्याचार: केशव मौर्य
इसी घटना का वीडियो एक्स पोस्ट पर शेयर कर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi, Rajya Sabha MP from Congress Party) ने कहा कि अभी चार दिन पहले ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) जी एक इंटरव्यू में कह रहे थे कि मुस्लिम समाज धार्मिक हिंदुओं से अनुशासन सीखे। क्या यही वो अनुशासन है जिसकी बात मुख्यमंत्री जी कर रहे थे ? इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने क्या भारत के सबसे बड़े राज्य में इस तरह की अराजकता पर यूपी पुलिस (UP Police) कोई उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्यवाही करेगी?
अभी चार दिन पहले ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी एक इंटरव्यू में कह रहे थे कि मुस्लिम समाज धार्मिक हिंदुओं से अनुशासन सीखे।
क्या यही वो अनुशासन है जिसकी बात मुख्यमंत्री जी कर रहे थे ??क्या भारत के सबसे बड़े राज्य में इस तरह की अराजकता पर @Uppolice कोई उदाहरण प्रस्तुत करने वाली… pic.twitter.com/WHvHUeJbxd
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) April 6, 2025
पढ़ें :- Datia By-election 2026: पार्टी जो कहेगी वही करूंगा, मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं...नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
युवकों की अगुआई कर रहे मनेंद्र प्रताप सिंह (Manendra Pratap Singh) ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता (BJP Workers) बताया। उसने कहा- सालार मसूद गाजी आक्रांता था। ऐसे में तीर्थराज प्रयाग (Teerthraj Prayag) में उसकी कोई दरगाह नहीं होनी चाहिए। दरगाह को तुरंत ध्वस्त कर देना चाहिए। उस जगह को हिंदुओं को पूजा-पाठ के लिए सौंप देनी चाहिए।
पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा करने वाले युवक भाग गए थे। हंगामा करने से पहले महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने डीएम और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया था। ये दरगाह गंगापार इलाके में प्रयागराज शहर से 40 किमी दूर है। डीसीपी कुलदीप गुनावत ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसमें दिखाई पड़ने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।