Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bollywood: दीपिका पादुकोण की इमेज को ‘ढोंग’ बताने पर ट्रोल हुए इम्तियाज अली, अब इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल नोट

Bollywood: दीपिका पादुकोण की इमेज को ‘ढोंग’ बताने पर ट्रोल हुए इम्तियाज अली, अब इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल नोट

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की सार्वजनिक छवि को ‘ढोंग’ (Facade) बताने वाले मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपने हालिया बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए आधिकारिक तौर पर सफाई जारी की है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए यह स्पष्ट किया कि उनके इस बयान का मकसद अभिनेत्री को ठेस पहुंचाना बिल्कुल ही नहीं था, बल्कि यह सिर्फ एक मजाकिया और अनौपचारिक टिप्पणी थी।

पढ़ें :- नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम पर नया बवाल, छात्रों ने लगाया नंबर घटाने का आरोप, NTA ने दावों को बताया 'फर्जी'

क्या था पूरा विवाद?

जब न्यूज़18 को दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली वर्ष 2012 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कॉकटेल की कास्टिंग के दिनों को याद कर रहे थे तब यह पूरा विवाद शुरू हुआ। उन्होंने खुलासा किया कि निर्माताओं ने सबसे पहले दीपिका को सीधे-साधे और पारंपरिक किरदार ‘मीरा’ (जिसे बाद में डायना पेंटी ने निभाया था) की पेशकश की थी।

हालांकि, इम्तियाज ने दीपिका को इसके विपरीत बोल्ड, बिंदास और बेपरवाह किरदार ‘वेरोनिका’ को चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह पार्टियों और निजी मुलाकातों के जरिए दीपिका के असली, मस्तमौला और जीवंत स्वभाव को जानते थे। इसी बातचीत के दौरान इम्तियाज ने कह दिया कि शुरुआती दौर में दीपिका बाहर से अपनी बहुत गुड गर्ल वाली इमेज दिखाती थीं, लेकिन अब लोग उनके उस गुड गर्ल इमेज के ढोंग (Facade) को देख चुके हैं। इंटरव्यू क्लिप वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने ढोंग शब्द के इस्तेमाल को लेकर निर्देशक की कड़ी आलोचना शुरू कर दी।

इम्तियाज अली की सार्वजनिक सफाई

पढ़ें :- Law graduates के लिए भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, JAG एंट्री स्कीम 125 के लिए आवेदन स्टार्ट

सोशल मीडिया पर बढ़ते ऑनलाइन आक्रोश और गलतफहमी को भांपते हुए इम्तियाज अली ने तुरंत इंस्टाग्राम की ओर अपना रुख किया। उन्होंने उस विवादित खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए सीधे दीपिका को संबोधित करते हुए एक डिस्क्लेमर नोट लिखा। इम्तियाज ने अपने इस नोट में उन्होंने दीपिका को अपना बेहद करीबी दोस्त और मजाक के लिए एक सुरक्षित विकल्प बताया। साथ ही उन्होंने अपने शब्दों को अपनी ही सस्ती कॉमेडी (Wannabe fun) करार दिया।

गलतफहमी दूर करने की कोशिश

निर्देशक ने स्वीकार किया कि उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें आगाह किया था कि उनके इस बयान का गलत मतलब निकाला जा सकता है जिससे दीपिका आहत हो सकती हैं। इसीलिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना ही बहुत जरूरी समझा।

दिल जीतने वाला संदेश

अपने नोट में उन्होंने लिखा, “मुझे बताया गया है कि तुम शायद इसका गलत मतलब निकाल सकती हो और तुम्हें ठेस पहुंच सकती है, इसलिए मैं तुम्हें बता रहा हूं कि कृपया ऐसा मत करना। तुम्हारे प्रति मतलबी होना तो इस जन्म में मुमकिन ही नहीं है।

पढ़ें :- वंदे मातरम का अपमान करने वालों को होगी 3 साल की जेल, मानसून सत्र में सख्त कानून लाएगी केंद्र सरकार

वर्षों पुराना गहरा रिश्ता

इस त्वरित स्पष्टीकरण ने दोनों के बीच के गहरे पेशेवर और व्यक्तिगत तालमेल को एक बार फिर साबित कर दिया है। इम्तियाज अली और दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को लव आज कल (2009) और तमाशा (2015) जैसी कई ऐतिहासिक फिल्में दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इम्तियाज वास्तव में कॉकटेल फिल्म में दीपिका के कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर अभिनय करने की क्षमता की तारीफ कर रहे थे, लेकिन गलत शब्द चयन के कारण यह इंटरनेट पर विवाद का कारण बन गया। हांलाकि, इस पूरे मामले पर फिलहाल दीपिका पादुकोण की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement