नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कर्नाटक की एक लोकसभा में बड़े पैमाने पर वोट की चोरी की गयी। इस मामले को हम जल्द ही जनता के सामने ले आएंगे। इसके साथ ही बिहार में भी वोट चोरी का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान
राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है। महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया। कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की-वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे।
हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है!
महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया।
कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की – वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे।
पढ़ें :- IAS Officer अभिषेक प्रकाश को मिली तैनाती, बहाली के बाद संभालेंगे सचिव सामान्य प्रशासन की कुर्सी
बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों… pic.twitter.com/AxJRfUJqjT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2025
उन्होंने आगे कहा, बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। INDIA गठबंधन जन अधिकार की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगा।
वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, यह पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी मोदी सरकार सदन को चलने नहीं दे रही है। बिहार में 52 लाख लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। अगर यह वोट काट दिए जाएंगे, तो देश में प्रजातंत्र के क्या मायने बचेंगे।
पढ़ें :- यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प से आग बबूला हुए मनोज मुंतशिर, बोले-जिम्मेदार पर हो कार्रवाई
उन्होंने आगे कहा, 52 लाख लोगों का वोट काटना, क्या ये प्रजातंत्र को खत्म करने की साजिश नहीं है? क्या यह बाबा साहेब अंबेडकर, नेहरू जी, सरदार पटेल जी द्वारा निर्मित संविधान के विरूध नहीं है? ये दर्शाता है कि मोदी सरकार प्रजातंत्र को खत्म करना चाहती है। चुनाव आयोग जिस तरह से वोट काटकर BJP को जितवाने की कोशिश कर रहा है, हम उस पर रोक लगाना चाहते हैं।
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वहां पर मतदाता पुनरीक्षण का काम हो रहा है। इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दल के नेता इसको लेकर संसद में चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। बिहार विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ।