नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रायबरेली लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि अब NEET PG भी स्थगित। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है।
पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी
अब NEET PG भी स्थगित!
यह नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है।
भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए ‘पढ़ाई’ नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से ‘लड़ाई’ लड़ने को मजबूर है।
अब यह स्पष्ट है – हर बार चुप-चाप तमाशा…
पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 22, 2024
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए ‘पढ़ाई’ नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से ‘लड़ाई’ लड़ने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि हर बार चुप-चाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अक्षम सरकार स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा।