Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हैदराबाद में 23 वर्षीय महिला ने बदमाशों से बचाने के लिए चलती ट्रेन से लगाई छलांग, महिला घायल

हैदराबाद में 23 वर्षीय महिला ने बदमाशों से बचाने के लिए चलती ट्रेन से लगाई छलांग, महिला घायल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। तेलंगाना के हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने खुद को बदमाशों से बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। चलती ट्रेन से कूदने के बाद 23 वर्षीय महिला घायल हो गई। दावा किया है कि एक व्यक्ति ने कोच में महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP police)  ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी।

पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम

हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता ने रविवार को पुलिस को दिए बयान में कहा कि यह घटना 22 मार्च की शाम को हुई, जब वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से मेडचल के लिए मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस (MMTS) ट्रेन के महिला कोच में अकेली यात्रा कर रही थी।

जबरदस्ती करने की कोशिश

महिला ने बताया कि उसी कोच में यात्रा कर रही दो महिला यात्रियों के अलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और यौन संबंध बनाने की मांग (Alleged Sexual Assault) की। जब उसने मना कर दिया तो उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद वह चलती ट्रेन से कूद गई।

सरकारी अस्पताल में भर्ती

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

जीआरपी पुलिस (GRP police) के एक अधिकारी ने बताया कि उसके सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर पर खून बहने वाली चोटें आईं। बाद में कुछ राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि महिला ने कहा है कि अगर वह दोबारा उस व्यक्ति को देखती है तो वह उसे पहचान लेगी। महिला की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 75 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 131 (आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी

निजी क्षेत्र की कर्मचारी महिला ने बताया कि 22 मार्च को वह अपने मोबाइल फोन का डिस्प्ले ठीक कराने के लिए मेडचल से सिकंदराबाद आई थी। आगे की जांच जारी है।

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
Advertisement