Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में कार सवार महिला ने 3 लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, महिला और बच्चा गंभीर, बेकाबू कार खंभे में घुसी

लखनऊ में कार सवार महिला ने 3 लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, महिला और बच्चा गंभीर, बेकाबू कार खंभे में घुसी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज इलाके में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को रौंद दिया है। उसके बाद खंभे से टकरा गई। घायलों को उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पढ़ें :- नौतनवा की सफाई व्यवस्था को मिली रफ्तार, बृजेश मणि त्रिपाठी ने 10 ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

बता दें कि यह घटना मदेयगंज इलाके की है, जहां कार सवार महिला ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर लगने से 3 लोग घायल हो गए और सभी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में एक बच्चा गंभीर घायल हो गया। पुलिस महिला चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र में शिया कॉलेज के सामने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई है। ब्रेजा कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। उसके बाद एक दुकान में घुसकर रुकी। कार महिला चला रही थी।

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि जैसे ही घटना घटी वैसे ही घटनास्थल पर जाम लग गया और इलाके में अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और मामले में जुट गई।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को लिखा पत्र, बोले- मरीजों के पर्चे पर दवाओं के नाम हिंदी में लिखें, स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति बढ़ेगा भरोसा
Advertisement