लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में तीस रुपए के लिए नाइ ने युवक पर कैंची से हमला कर दिया। जिसकी वजह से युवक की आंत बाहर आ गई। नाई और सर्राफ के बेटे के बीच तीस रुपए को लेकर विवाद हो गया।
पढ़ें :- हिंदू सम्मेलन में अनुशासन, एकजुटता , देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिखा अनूठा संगम
विवाद इतना बढ़ गया कि नाई ने युवक के पेट में कैंची से हमला कर दिया। जिसकी वजह से युवक की आंत बाहर निकल आई। झगड़ेकी सूचना पाकर युवक को बचाने के लिए युवक का भाई पहुंच गया तो नाई ने उस पर भी हमला कर दिया। पड़ोसियों को आता देख नाई भाग गया। घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गायत्री नगर के रहने वाले देवी सहाय सोनी की रामलीला मैदान के पास शिवम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। घर के पास ही अनमोल और उसका भाई चंद्रशेखर नाई की दुकान चलाते है। देवी सहाय के अनुसार शुक्रवार सुबह नाई अनमोल की दुकान पर छोटा भाई संतोष सोनी गया था।
उसने दाढ़ी बनाने और डाई लगवाने के लिए बीस रुपए दिए। देर होने की वजह से संतोष काम पर चला गया। शाम को वापस आने पर अनमोल से डाई लगाने को कहा। इस पर अनमोल ने बीस रुपए की जगह तीस रुपए देने को कहा।
संतोष के अनुसार वह काफी दिनों से अनमोल की दुकान पर जाते है। इसलिए अचानक रुपये बढ़ाने पर ऐतराज किया था। विवाद होते देख स्थानीय लोगो ने मामला शांत कराया था। जिसके बाद संतोष घर लौट आए। रात करीब नौ बजे बेटा शिवम और भाई सोनू घर लौटे। नाई ने हुए झगड़े का पता चला। सोनू नाई की दुकान चला गया। बड़े भाई से झगड़े का कारण पूछने पर अनमोल और उसका भाई चंद्रशेखर गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद मारपीट होने लगी।
पढ़ें :- लखनऊ मेट्रो के सेकेंड फेज को अब मिलेगी रफ्तार, इन क्षेत्रों में विस्तार के लिए मिलेंगे 1450 करोड़ रुपये